1. खामोशी और दर्द की शायरी
लोग सवाल पूछेंगे मुस्कुराहटों के पीछे छुपे गम का हिसाब पूछेंगे हर दर्द खामोशी से छुपा लेंगे मगर हर बात का जवाब पूछेंगे कौन समझेगा दिल पर गुजरे तूफानों का असर लोग जख्म नहीं देखते बस टूट जाने की वजह पूछेंगे।
2. रूठने-मनाने की मोहब्बत शायरी
तुम्हें रूठ जाने का बहाना चाहिए तो मुझे मनाने आता है मोहब्बत कोई हिसाब किताब नहीं है हमें तो हर हाल में रिश्ता निभानें आता है।
3. चाहत और इंतज़ार की शायरी
मन कहा अब मान रहा है उसे पाने की जिद पर है दिल की हर धड़कन उसकी मोहब्बत के सफर पर है चाहे मुकद्दर लाख इम्तिहान ले इस चाहत का मेरी उम्मीदें आज भी उसके सफर पर है।
4. हौसला बढ़ाने वाली शायरी
सूझबूझ और हौसलों से हर मुश्किल को मात दे सकते हैं अगर इरादे बुलंद हो तो हालत भी झुक सकते हैं राह में चाहे कितनी भी आंधियों और इम्तिहान आए मंजिल उसी की होती है जो जितने का जनून रखते हैं।
5. उम्रभर साथ निभाने वाली शायरी
हर ख्वाब हकीकत में बदल जाए अगर तेरा हाथ मेरे हाथों में हो जिंदगी का सफर आसान हो जाए अगर तू साथ हर हालात में हो मंजिले खुद रास्ता पूछेंगी मेरी मोहब्बत से बस मेरी तकदीर में तू और तेरा साथ उम्र भर हो।
6. मोहब्बत का पैगाम शायरी
तुम मुस्कुराने की वजह दे दो दिल में थोड़ी सी जगह दे दो इन धड़कनों को मोहब्बत की पनाह दे दो कब्जा तो कर ही लेंगे एक नजर में बस अपनी तरफ से मोहब्बत का पैगाम दे दो।
7. रात भर बात करने की शायरी
आज मेरी जिद है सारी रात बात करना है तेरी खामोशी के पीछे छुपे जज्बात पढ़ना है उम्र गुजर गई लोगों की भीड़ में मुस्कुराते हुए मगर आज तेरी आवाज में अपना सुकून ढूंढना है।
8. खुद की कीमत समझने वाली शायरी
वक्त ने सिखा दिया खुद की कीमत समझना जो छोड़ गई बीच सफर में उसे याद क्या करना जो ठुकरा गई मेरी वफाओं को उसके लिए खुद को बर्बाद और बेजार क्या करना।
